फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरना वायरस : दिल्ली पुलिस के सिपाही का वीडियो हुआ वायरल, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार  

Wed, 22 Apr 2020 07:17 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस को मात देने के लिए कोरोना योद्धा अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन संक्रमण की चपेट में आए इन योद्घाओं के साथ ही अस्पतालों में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। एक कोरोना योद्धा दिल्ली पुलिस के सिपाही ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


तिलक विहार पुलिस चौकी में कोरोना पॉजिटिव पाए गए सिपाही ने मंगलवार को एक वीडियो वायरल कर चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेदिक चरक संस्थान अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में सिपाही अपने व परिवार के लिए मदद मांगता हुआ नजर आया।

वीडियो में सिपाही ने बताया कि वह तिलक विहार चौकी में तैनात है। 17 अप्रैल को उसने कोरोना का टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह पता चलते ही सिपाही को चरक संस्थान नजफगढ़ के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन


सिपाही ने वीडियो में बताया कि यहां एक हॉल में 20 मरीजों को रखा गया है। इनके इस्तेमाल के लिए एक ही बाथरूम है। मरीजों को कोई सैनिटाइजर भी नहीं दिया गया है। सभी मरीजों के बिस्तर गंदे हैं, जिन्हें बार-बार कहने के बाद भी नहीं बदला जा रहा है। जिन मरीजों को बुखार और जुकाम है, उन्हें मांगने पर भी दवा नहीं दी जा रही है। 

सिपाही ने बताया कि उसने प्रशासन से अपने पत्नी ओर बच्चों की सुध लेने और उनके टेस्ट कराने की गुहार भी लगाई, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। सिपाही खुद का इलाज किसी प्राइवेट अस्पताल में कराने की गुहार लगा रहा है।

मामला बढ़ा तो हरकत में आया पुलिस-प्रशासन
सोशल मीडिया पर सिपाही की वीडियो वायरल हुई तो मामला तूल पकड़ने लगा। इसके बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। देर शाम पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि सिपाही का परिवार किराड़ी में रहता है। पत्नी के अलावा दो बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र साढ़े चार साल है और दूसरा ढाई साल का है। दोनों को मामूली खांसी है। वह भी संक्रमित हो सकते हैं, इसलिए उनकी भी जांच कराई जाएगी।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने कहा कि उन्होंने कोविड-19 के नोडल अधिकारी से संपर्क किया। नोडल अधिकारी ने आश्वासन दिया कि अस्पताल में पूरा इंतजाम किया गया है। मंगलवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल गए थे। सिपाही को गर्म पानी के लिए केतली और फलों की जरूरत थी, जो मुहैया करा दिए गए। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय को लिखा गया है कि सिपाही के परिवार को एक लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें