फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमातियों को यूपी बॉर्डर पार कराने वाला सिपाही सस्पेंड, पुलिस ने पकड़ा था रंगे हाथ

Sat, 04 Apr 2020 09:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के एक जवान के लिए फर्ज से बड़ा धर्म हो गया। वह जमातियों को अवैध रूप से यूपी बॉर्डर पार करा रहा था। दिल्ली से तो उसने जमातियों को निकाल दिया, लेकिन यूपी की सीमा में पुलिस ने उसे धर दबोचा। 
विज्ञापन
तब्लीगी जमात - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस के एक जवान के लिए फर्ज से बड़ा धर्म हो गया। वह जमातियों को अवैध रूप से यूपी बॉर्डर पार करा रहा था। दिल्ली से तो उसने जमातियों को निकाल दिया, लेकिन यूपी की सीमा में पुलिस ने उसे धर दबोचा। जमातियों और सिपाही को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। 

विज्ञापन


सूचना दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। उन्होंने पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही इमरान को सस्पेंड कर दिया। हालांकि इस मामले पर दिल्ली पुलिस का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, सिपाही इमरान 31 मार्च की रात कुछ जमातियों को लेकर पूर्वी दिल्ली स्थित यूपी की सीमा पर पहुंचा। यहां उसने वर्दी का प्रभाव दिखाकर जमातियों को दिल्ली की सीमा पार करा दी। इसके बाद वह यूपी पुलिस के पास पहुंचा और खुद को दिल्ली पुलिस का स्टाफ होने का रौब देकर जमातियों को निकालने की कोशिश की। इसी दौरान उसने यूपी पुलिस को मरकज में हुई कार्रवाई की जानकारी दे दी। 
विज्ञापन


इसके बाद यूपी पुलिस ने सभी जमातियों को वहीं पर रोका अैर इमरान को भी हिरासत में ले लिया। सभी को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। बाद में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी गई। दिल्ली पुलिस की जांच के दौरान पता चला है कि पकड़े गए सभी जमाती इमरान के जानकार थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें