फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नांगलोई में सनसनीखेज वारदात... शराब तस्कर ने सिपाही को कार से कुचला, दस मीटर तक घसीटकर मार डाला

Sun, 29 Sep 2024 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में शराब तस्कर ने दिल्ली पुलिस के सिपाही की जान ले ली। शराब तस्कर ने कांस्टेबल को अपनी कार से कुचलकर मार डाला। वारदात को अंजाम देकर तस्कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
मृतक संदीप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के नांगलोई इलाके में शराब तस्कर ने एक कांस्टेबल को अपनी कार से कुचलकर मार डाला। वारदात को अंजाम देकर शराब तस्कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


नांगलोई इलाके में शनिवार देर रात तलाशी अभियान के दौरान रुकने का इशारा करने पर शराब तस्कर ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को कार से जोरदार टक्कर मार दी और उसे 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

गंभीर रूप से घायल हुए सिपाही संदीप को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, यूपी और हरियाणा में कई छापे मारे गए। लगातार जांच के बाद एक आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी रजनीश उर्फ सिट्टू निवासी वीना एन्क्लेव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बाहरी दिल्ली पुलिस के डीसीपी जिमी चिराम ने बताया कि 2018 बैच के कांस्टेबल संदीप की उम्र 30 साल थी और वह नागलोई थाने में तैनात थे। घटना देर रात करीब 2:15 बजे हुई, संदीप अपनी बाइक पर ऑन-ड्यूटी बीट पेट्रोलिंग के लिए गया था। जब वह वीना एन्क्लेव पर बाएं मुड़ रहा था, तब उसने एक अन्य चार पहिया वाहन को क्रॉस किया, उसने कार को रुकने के लिए कहा। लेकिन तभी कार ने उसे टक्कर मार दी। कार उसे 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें