फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रुकवाकर सिपाही ने लगाई छलांग

Fri, 29 Aug 2014 06:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में बुधवार को खजूरी खास थाने में तैनात पुलिस के सिपाही अनिल कुमार (31) ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती सिपाही की हालत नाजुक बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना को हादसा बता रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुधवार को वह ऑटो से एक महिला और एक युवक के साथ कश्मीरी गेट इलाके में यमुना बाजार फ्लाईओवर से गुजर रहा था। अचानक उसने ऑटो रुकवाया और छलांग लगा दी। पुलिस जांच छानबीन कर रही है।

फुटपाथ पर सो रहे शख्स को कुचला
दिल्ली के सिविल लाइन इलाके में बृहस्पतिवार तड़के फुटपाथ पर सो रहे 50 वर्षीय शख्स को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शव को सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस की मानें तो हादसा तीस हजारी कोर्ट के सामने हुआ। तड़के 4:23 बजे पीसीआर को इसकी सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें