दिल्ली पुलिस के हवलदार पवन ने एक युवक को मार रहे कार सवार युवकों को रोका तो आरोपियों ने हवलदार पर पर हमला कर दिया और मौके से भागने लगे। हवलदार ने कार के अंदर हाथ डालकर आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने हवलदार का हाथ पकड़ लिया और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। आगे जाकर आरोपियों ने हवलदार को डिवाइडर से भेड़ दिया। हवलदार बुरी तरह जख्मी हो गया। हवलदार को कई जगह चोटें आई हैं। मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार को कुछ कार सवार एक युवती को लोहे की रॉड आदि से पीट रहे थे। तभी मालवीय नगर थाने में तैनात हवलदार पवन वहां पहुंच गया। हवलदार ने आरोपियों को पकडने की कोशिश की तो आरोपियों ने हवलदार को हाथ पकड़ लिया और हवदलार को घसीटते लगे। आरोपी हवलदार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। इसके बाद शिवालिक चौक, मालवीय नगर पर हवलदार को डिवाइडर से भेड़ दिया। हवलदार बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए।
हवलदार को एम्स में भर्ती कराया गया है। उसके हाथ में फैक्चर आया और एक कान खराब हो गया है। हवलदार थाना पुलिस ने हवलदार की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी जिस युवक को पीट रहे थे वह युवक भी मौके से गायब हो गया। रविवार शाम तक आरोपी व पीड़ित के बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं लगा था।