फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : पुलिस लाइन के शौचालय में मिला कांस्टेबल का शव, मुख्यालय में था तैनात

Wed, 29 Apr 2020 06:04 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फांसी - फोटो : social media
विज्ञापन

नई रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को एक कांस्टेबल का शव पुलिस बैरक के शौचालय में फंदे से लटका मिला। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मुखर्जी नगर थाना मामले की जांच कर रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान कांस्टेबल भूप सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुखर्जी नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर मुआयना और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता के मुताबिक, घटना की जानकारी ली जा रही है।  

सूत्रों के मुताबिक कांस्टेबल भूप सिंह का शव पहली मंजिल पर स्थित बैरक नंबर-8 के शौचालय में रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मगर अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन


कांस्टेबल भूप सिंह दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित डीसीपी सूचना एवं तकनीक (आईटी) में तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मुखर्जी नगर थाना पुलिस के साथ साथ दिल्ली पुलिस चतुर्थ वाहिनी के रिजर्व इंस्पेक्टर, एसीपी वीरेंद्र धामा और एसीपी बी.एस. मान भी पहुंचे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल भूप सिंह मूल रूप से अलवर राजस्थान के गांव अरमरोध पोस्ट खानपुर अहीर का रहने वाले थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें