फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त ने दिया पांच सूत्रीय मंत्र

Thu, 02 Apr 2020 11:02 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
एसएन श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने ट्वीट कर दिल्ली वासियों को पांच सूत्री मंत्र बताया। निजामुद्दीन मरकज में कोरोना पॉजिटिव के केस मिलने के बाद लोगों से सामाजिक तौर पर नियमों को पूरी तरह पालन करने को कहा गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लोगों से कहा कि वो सोशल डिस्टनेसिंग करें, मास्क लगाकर ही बाहर निकलें, किसी को कुछ भी खाना हो उससे पहले हाथ जरूर धोएं, सेल्फ आइसोलेशन करें और डॉक्टरों के साथ-साथ पुलिस का सहयोग करें। 
विज्ञापन


महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस 

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जीबी रोड में रह रही महिलाओं की स्थिति की जानकारी मुहैया कराने के लिए कहा है। नोटिस में कहा गया है कि मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि लॉकडाउन के कारण यहां रहने वाली महिलाओं को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। वह छोटे-छोटे कमरों में रहने को मजबूर हैं, जो कोरोना महामारी के दौर में बेहद खतरनाक है। जीबी रोड में करीब दो हजार महिलाएं और बच्चे रहते हैं। पुलिस से पूछा गया है कि इन महिलाओं और बच्चों के लिए क्या कदम उठाए हैं। 

महिला आयोग ने अपने नोटिस में पुलिस से पूछा है कि लॉकडाउन में इन महिलाओं को खाना मिल रहा है या नहीं। इसके लिए क्या कदम उठाए गए हैं। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच वह जीबी रोड पर रहने वाली महिलाओं व बच्चों के लिए चिंतित हैं। उन्हें जरूरत का सामान मिल रहा है या नहीं। साथ ही यहां सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें