फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: गृहमंत्री से मुलाकात को बाद बोले एसएन श्रीवास्तव- सबकुछ नियंत्रण में है

Wed, 04 Mar 2020 01:56 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एसएन श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने बुधवार दोपहर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकाते के बाद कहा कि दिल्ली में सबकुछ नियंत्रण में है। हम स्थिति से भली-भांति अवगत हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में यहां पिछले हफ्ते सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 42 लोग मारे गए थे। उन्होंने संसद भवन में गृह मंत्री अमित शाह और गृह सचिव अजय भल्ला से मुलाकात की। यह बैठक एक घंटे तक चली।

श्रीवास्तव एजीएमयूटी कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने पूर्व कमिश्नर अमूल्य पट्नायक के रिटायर होने के बाद एक मार्च से दिल्ली पुलिस का कार्यभार संभाला है। इससे पहले वह सीआरपीएफ मुख्यालय दिल्ली डीजी (प्रशिक्षण) के पद पर थे।
विज्ञापन


दिल्ली में लगातार हो रही हिंसा को देखते हुए गृह मंत्रालय ने उन्हें तुरंत रिलीव करने का आदेश दिया था। बी.टेक और एलएलबी की डिग्री हासिल करने वाले श्रीवास्तव अगले साल जून में रिटायर होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें