फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों के बाहर मांस का टुकड़ा खोजेगी दिल्ली पुलिस, सुबह 4 बजे ही लगना होगा काम पर

Thu, 02 Mar 2017 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
द‌िल्ली पुल‌िस कम‌िश्नर अमूल्य पटनायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में बड़ा ही चौंकाने वाला बयान निर्देश दिया है। इस निर्देश में उन्होंने कहा है कि पुलिस टीम हर सुबह 4 से 6 बजे तक मंदिर, मस्जिद, चर्च आदि के बाहर पेट्रोलिंग करें।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार पुलिस हेडक्वार्टर में हुई इस बैठक में कमिश्नर पटनायक ने कहा कि इस सुबह वाली पेट्रोलिंग को 'गुड मॉर्निंग पेट्रोलिंग' नाम दिया जाएगा। इसके तहत पेट्रोलिंग स्टाफ गश्त के दौरान धार्मिक स्थलों से आपत्तिजनक सामान जैसे बीफ, पोर्क आदि हटाने का काम करेंगे।

कमिश्नर ने डिप्टी कमिश्नरों को बताया कि इस तरह की गश्त से शहर में कोई भी टेंशन होने से बच जाएगी। इससे अराजक तत्वों द्वारा इन स्थलों पर दंगों की कोशिश को भी नाकाम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

द‌िल्ली में पहले भी पैदा हुआ था तनाव

दिल्ली पुलिस
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस तरह की कोशिश से धार्मिक स्थलों में मीट पाए जाने की वारदातों पर लगाम लगाई जा सकती है। बता दें कि दिल्ली के ओखला में 2014 में एक मस्जिद के बाहर सुअर का मांस पाए जाने और 2015 में ‌सरिता विहार में एक मंदिर के बाहर मिले मांस से तनाव कायम हो गया था।

सूत्रों का ये भी कहना है कि इस तरह की पेट्रोलिंग करवाने से कमिश्नर का मकसद ये भी है कि इससे सुबह के वक्त होने वाली चोरी, तोड़फोड़ और अन्य तरह अपराध जिनमें चेन स्नैचिंग आदि प्रमुख हैं में भी कमी आएगी।

मॉर्निंग पेट्रोलिंग के लिए प्रत्येक डीसीपी को एक रोस्टर बनाने और साथ ही साथ स्टाफ का इनिशिएटिव भी एनश्योर करने को कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें