फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस अलर्ट, पुलिस कमिश्नर ने रात में परखी पार्कों की सुरक्षा

Sat, 26 Sep 2026 10:04 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस कमिश्नर के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त, डीसीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पार्क के प्रवेश-निकास, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील हिस्सों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
रात में जहांपनाह पार्क पहुंचे पुलिस कमिश्नर, परखी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : X/delhipolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद पुलिस ने बड़े पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल तेज कर दी है। इस क्रम में शुक्रवार रात पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने शुक्रवार रात अंबेडकर नगर स्थित जहांपनाह पार्क का औचक निरीक्षण किया। पार्क की सुरक्षा व्यवस्था परखने के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त, डीसीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पार्क के प्रवेश-निकास, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील हिस्सों का निरीक्षण किया। पुलिस का जोर ऐसे स्थानों की पहचान और निगरानी बढ़ाने पर है, जहां अंधेरा या सुनसान होने के कारण आपराधिक वारदात की आशंका रहती है। 

करीब 450 एकड़ में फैला जहांपनाह पार्क घने जंगल और हरियाली के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र है। इसके आसपास ग्रेटर कैलाश, अलकनंदा, साकेत, गोविंदपुरी और चिराग दिल्ली जैसे घनी आबादी वाले इलाके हैं। पार्क शाम चार बजे से रात सात बजे तक लोगों के लिए खुला रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें