पुलिस के अनुसार, जब उनसे ड्राइविंग लाइसेंस और आईडी मांगी तो उन्होंने राजनीतिक धौंस जताते हुए कहा कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। उनमें से एक लड़के ने अमानतुल्लाह खान को फोन किया और उनकी बात एसएचओ से कराई। बाद में लड़के अपना नाम-पता बताए बगैर चले गए।
'आप का मतलब अहंकारी, अराजक, अपराधी पार्टी': शहजाद पूनावाला
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'आज आप का मतलब अहंकारी, अराजक, अपराधी पार्टी हो गया है। आज भी वीवीआईपी मानसिकता है कि हम कानून से ऊपर हैं, जो अमानतुल्लाह खान के बेटे ने दिखाई है। गलत साइड में बाइक चलाना, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना, पकड़े जाने पर पुलिस से बदतमीजी करना और जब पुलिस आरसी मांगती है तो कहना कि मेरे पिता एमएलए हैं। इससे पता चलता है कि राजनीतिक रूपांतरण कैसे हुआ, स्वराज से शराब तक, झाड़ू से दारू तक, छोटे घर से शीशमहल तक। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि हम कानून का पालन करेंगे, अमानतुल्लाह खान का यह परिवार सीरियल ऑफेंडर है, आप क्या कार्रवाई करेंगे?'