फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने नहीं दी केजरीवाल को जनसभा करने की मंजूरी

Sat, 23 Mar 2019 04:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल की शकूर बस्ती में होने वाली जनसभा के लिए मंजूरी नहीं दी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जनसभा करने की अनुमति इसलिए नहीं दी गई क्योंकि वह जगह बहुत भीड़भाड़ वाली है।  जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस का कहना है कि इलाके के एसीपी ने जगह की तंगी और भीड़भाड़ के कारण ही जनसभा का आवेदन नामंजूर कर दिया है।  

विज्ञापन


उधर, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर हमला बोला है। सांसद संजय सिंह ने पुलिस पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल की रैली के साथ दिल्ली में लोकसभा चुनाव के अभियान लांच करने की योजना थी। इसके लिए पार्टी ने शकूरबस्ती के संत नगर चौक पर रैली करने की दिल्ली पुलिस से इजाजत मांगी थी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने जगह कम होने की वजह से इजाजत नहीं दी। 

20 मार्च को ही पुलिस ने इस बारे में सूचना दे दी थी। डीपीसी आउटर सेजू पी. कुरूविला का कहना है कि संत नगर चौक काफी व्यस्त इंटरसेक्शन है। वाहनों की भारी आवाजाही के साथ यहां साप्ताहिक बाजार भी लगता है। ऐसे में पांडाल, एक हजार कुर्सी समेत 2000 लोगों की रैली होना संभव नहीं है। इस बारे में 20 मार्च को आयोजकों को जानकारी दे दी गई थी। 
विज्ञापन


साथ ही चौक से 150 मीटर दूर खुले स्थान का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई थी। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से चौक पर किसी नेता की रैली नहीं हुई है।

चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत : संजय 
आप सांसद संजय सिंह ने इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया है। संजय सिंह के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के भरोसे निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। इसी जगह पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की भी रैली हुई थी, लेकिन पुलिस ने उनको नहीं रोका। संजय सिंह का कहना है कि वह पूरे मामले की शिकायत चुनाव अयोग से करेंगे। इस दौरान मांग की जाएगी कि इस तरह बेवजह आप के प्रचार अभियान में रोड़ा बनने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें