फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर चालक ने स्कूटी सवारों को कुचला, एक की मौत

Sat, 23 Mar 2019 01:54 PM IST
राजेश सैनी एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के पास शनिवार सुबह टैंकर चालक ने स्कूटी सवार दम्पति एवं उनके बेटे को कुचल दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई जबकि अन्य दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि थाना ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के पास शनिवार सुबह एक टैंकर चालक ने तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक स्कूटी में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दिल्ली निवासी सोनू, उनकी पत्नी अल्का और उनके बेटे को गंभीर चोट आई। 

सीओ ने बताया कि तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती  कराया गया जहां डॉक्टरों ने अल्का को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतका के पति एवं बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें