फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार लोग गिरफ्तार, चार पिस्तौल और कई कारतूस हुए बरामद

सार

पुलिस ने आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड निवासी राजीव ओझा और लक्ष्मी नारायण, उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी जनक सिंह और दिल्ली के जाफराबाद निवासी राशिद के रूप में की है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस में एक हथियार बनाने आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड निवासी राजीव ओझा और लक्ष्मी नारायण, उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी जनक सिंह और दिल्ली के जाफराबाद निवासी राशिद के रूप में हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जहांगीरपुरी में जाल बिछाकर जनक सिंह को दबोच लिया। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव के मुताबिक उसके पास से चार सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल और 16 कारतूस जब्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें