दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संगम विहार इलाके में एक अवैध एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है, और डिलीवरी एजेंटों के गोदामों से कुल 183 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें से 154 सिलेंडर भरे हुए थे और 29 खाली थे।
पुलिस के अनुसार, चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान शेर सिंह, सूरज परिहार, रघु राज सिंह और जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। सभी आरोपी एक अधिकृत गैस एजेंसी के रजिस्टर्ड डिलीवरी कर्मचारी हैं और वे वितरण की आड़ में एलपीटी सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग में शामिल थे।
जांच में पता चला कि एजेंसी से सिलेंडर लेने के बाद, आरोपियों ने उन्हें ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया, बल्कि इसके बजाय उन्हें किराए के गोदामों में जमा कर लिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।