6 जुलाई को शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल का हुआ था भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 6 जुलाई को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' के दो अलग-अलग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, पिस्तौल और खतरनाक पेट्रोल बम (मोलोटोव कॉकटेल) बरामद किए गए हैं।
शहजाद भट्टी नेटवर्क के मॉड्यूल दो अलग-अलग नेटवर्क के जरिए रच रहे थे साजिश
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी दो बेहद खतरनाक और अलग-अलग नेटवर्क के माध्यम से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
पहला मॉड्यूल: इसका सीधा संबंध आतंकी गतिविधियों और देश विरोधी साजिशों से था, जो किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
दूसरा मॉड्यूल: यह पूरी तरह से अवैध हथियारों की तस्करी (आर्म्स स्मगलिंग) में लिप्त था, जो अपराधियों और गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई करता था।