फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल से मांगी राज ठाकरे के बयान की फुटेज

Tue, 02 Sep 2014 05:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने गूगल से राज ठाकरे के बयान की फुटेज मांगा है। यह जानकारी सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत को दी। पुलिस ने इस मामले में स्टेट्स रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन


मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी। मामला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख द्वारा बिहार के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने से जुड़ा है। सोमवार को पुलिस अधिकारी ने अदालत को बताया कि राज ठाकरे का यह भाषण यू-ट्यूब पर भी मौजूद है।

इसकी वीडियो फुटेज मंगाने के लिए गूगल को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा समाचार पत्रों व एजेंसियों को भी पत्र लिखे गए हैं। इन पत्रों के जवाब आने अभी बाकी हैं और इसमें समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें