फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने तीन राज्यों से मांगे 15 हजार होमगार्ड, विभाग को पत्र लिख बताई यह वजह

Thu, 16 Jan 2020 10:48 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली में पहले से ही पुलिसकर्मियों की भारी कमी को देखते हुए चुनाव शाखा ने तीन राज्यों से 15 हजार से ज्यादा होमगार्ड की मांग की है। लोकसभा चुनावों के दौरान भी इन राज्यों से होमगार्ड मंगाए गए थे। 
विज्ञापन


दिल्ली में इस समय नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। जेएनयू हिंसा का मामला भी गरमाया हुआ है। गणतंत्र दिवस की तैयारियां भी चल रही हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी 3200 से ज्यादा अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशन हैं। इसके अलावा बॉर्डर पर भी संयुक्त रूप से चेकिंग की जाएगी। 

दिल्ली पुलिस की इलेक्शन सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के होमगार्ड विभाग को पत्र लिखा गया है। हरियाणा से चार हजार, उत्तर प्रदेश से 10 हजार और उत्तराखंड से एक हजार होमगार्ड मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें