फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार निगेटिव आई दिल्ली पुलिस के कर्मचारी की रिपोर्ट, हालत बिगड़ने पर हुई कोरोना की पुष्टि, पांच दिन बाद मौत

Sun, 31 May 2020 03:34 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में आने के कारण दिल्ली पुलिस के कर्मचारी की मौत का तीसरा मामला सामने आया है। बाहरी जिले के सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई की आज सुबह मौत हो गई। 

विज्ञापन


बताया गया कि वे एक मई से ही सुल्तानपुरी में हाइवे की पेट्रोलिंग ड्यूटी कर रहे थे। 11 और 22 मई को कराई गई जांच में उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। 22 मई तो तबीयत खराब लगने पर वे एसजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें एक सप्ताह के लिए आराम करने की सलाह दी।

26 मई की सुबह वो किराड़ी सुलेमान नगर स्थित अपने आवास पर थे, जब अचानक उन्हें सांस लेने में समस्या होने लगी। उन्हें तत्काल एसजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी दिन शाम में उन्हें आर्मी बेस अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन


26 मई को ही तीसरी बार आर्मी बेस अस्पताल में उनकी कोरोना जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद से उसी अस्पताल में उनकी इलाज चल रहा था। रविवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और 11:30 बजे के करीब उन्होंने दम तोड़ दिया।

शनिवार को भी एक पुलिसकर्मी ने तोड़ा दम
इससे पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में नियुक्त एक पुलिसकर्मी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। डीसीपी सेंट्रल, संजय भाटिया ने बताया कि तीन दिन पहले असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शेषमणि पांडेय को कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद उनका उपचार चल रहा था, लेकिन शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

बीते 26 मई को बुखार और खांसी होने पर लेडी हर्डिंग अस्पताल में उनकी जांच की गई थी। 28 मई को आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली कैंट स्थित बेस आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कल शाम उनकी मौत हो गई। इनसे पहले कांस्टेबल अमित राणा की भी कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें