फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: हवलदार का रिश्वत लेते बनाया वीडियो, फिर करने लगे ब्लैकमेल; पुलिस ने पैसे लेते रंगेहाथ दबोचे तीन

Sun, 22 Oct 2023 06:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने एक हवलदार से लाखों रुपये उगाही के प्रयास में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रिश्वत लेते वीडियो बनाने और आला अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी देकर आरोपी लाखों रुपये मांग रहे थे। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमन विहार थाने में तैनात एक हवलदार का रिश्वत लेते वीडियो बनाने और आला अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये की उगाही का प्रयास करने का मामला सामने आया है। हवलदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने ढाई लाख की उगाही लेने आए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनलोगों ने अब तक इस तरह की कितनी वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन

हवलदार का बनाया रिश्वत लेते हुए वीडियो
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कंझावला निवासी सूरज, किराड़ी निवासी विजेंद्र और विजय विहार निवासी महेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से पचास हजार रुपये बरामद किए हैं। दीपक अमन विहार थाने में बतौर हवलदार कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 13 अक्तूबर को वह थाने में तैनात थे। इसी दौरान इलाके में टायर की दुकान पर चोरी होने की शिकायत मिली। 

वहां पहुंचने पर दुकानदार अजय ने बताया सचिन उसकी दुकान पर टायर बदलवाने आया था। सचिन को शक हुआ कि दुकान का कर्मचारी मोहित और आरिफ ने उसका मोबाइल फोन चुरा लिया है। हवलदार अजय और सचिन को थाने लेकर गए। थाने में दोनों ने शिकायत करने से इंकार कर दिया। इसी दौरान एक ने हवलदार को एक हजार रुपए देने की कोशिश की। हवलदार ने रुपए लेने से इंकार कर दिया और दोनों को थाने से विदा कर दिया।

हवलदार के पास आया आरोपियों का फोन
हवलदार ने शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम विजेन्द्र बताया। उसने हवलदार को धमकी देते हुए कहा कि उसकी रिश्वत लेते हुए वीडियो बनाई है। उसने इसके एवज में ढाई लाख रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर इसकी शिकायत आला अधिकारी करने की धमकी दी। हवलदार ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। 
विज्ञापन

पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोचा
19 अक्टूबर को फिर हवलदार के पास फोन आया। उसने बताया कि उसकी शिकायत एसीपी से कर दी गई है। उसे दो लाख रुपए नहीं दिए तो वह वीडियो को आला अधिकारियों को सौंप देगा। 20 अक्टूबर को हवलदार ने उसे पैसे देने की बात कही और इस बात की जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी। विजेंद्र ने उसे पैसे लेकर किराड़ी की सुखी नहर के पास बुलाया। जहां मौजूद पुलिस टीम ने बाइक पर आए तीन आरोपियों को पैसे लेते रंगेहाथ दबोच लिया। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों पर पहले से भी इसी तरह की उगाही करने का मामला दर्ज है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें