फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में गिरफ्तार आतंकी को लेकर नया खुलासा, पत्नी और बच्चों के साथ जाना चाहता था अफगानिस्तान

Sat, 22 Aug 2020 07:57 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में शनिवार सुबह आईईडी के साथ गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस के आतंकी के बारे में दिल्ली पुलिस ने नया खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ अपने परिवार के साथ हिजरत के लिए अफगानिस्तान के खुरासान जाने की योजना बना रहा था।

विज्ञापन


इसके लिए उसने अबु हुजैफा अल बकिस्तानी के निर्देश पर पत्नी और अपने चार बच्चों के लिए पासपोर्ट भी बनवा लिया था, लेकिन बकिस्तानी की हत्या के बाद उसकी योजना धरी रह गई।
 

मालूम हो कि अबु युसूफ को शनिवार सुबह राजधानी दिल्ली में आईईडी के साथ गिरफ्तार किया गया था। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए हैं। 

अबु युसूफ का संबंध बलरामपुर से होने की बात भी सामने आ रही है। पूछताछ में आतंकी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर बलरामपुर से सटे नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी की टीम खोजी कुत्तों के साथ वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन


वहीं, इसे लेकर बलरामपुर के उतरौला कोतवाली के बढ़या भैंसाही गांव में कई थानों की पुलिस पहुंची हुई है। गांव को सील कर दिया गया है। किसी को भी बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है। गांव छावनी में तब्दील हो गया है। 





गांव में अबु युसूफ को लोग मुस्तकीम नाम से जानते हैं। दिल्ली पुलिस और एटीएस की टीम बढ़या भैंसाही गांव में मुस्तकीम के घर पहुंची। मुस्तकीम कल मामा को देखने के लिए लखनऊ गया था। 

परिजनों का कहना है कि लखनऊ पहुंचने पर उसने घर में फोन करके बताया था कि मैं लखनऊ मामा को देखने आया हूं। उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। 

परिजन लखनऊ निवासी मामा का नाम और पता नहीं बता रहे हैं। मुस्तकीम की हाशिम पारा बाजार में कॉस्मेटिक्स की दुकान है। पुलिस ने मीडियाकर्मियों को गांव में जाने से रोक दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें