फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मंदिरों से मूर्तियां चुराने वाले को पुलिस ने दबोचा, पंजाब ने किया था भगोड़ा घोषित; केरल-कर्नाटक में केस

Wed, 13 May 2026 07:42 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी को पंजाब की एक अदालत ने मंदिर में चोरी के एक मामले में भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी मोहित शर्मा के खिलाफ पंजाब के अलावा केरल और कर्नाटक में दर्ज कई मामलों में वांछित था। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पंजाब, केरल और कर्नाटक में विभिन्न मंदिरों से चांदी की मूर्तियां एवं दान की वस्तुएं चुराने में एक आरोपी मोहित शर्मा उर्फ ‘मामा’ (44) को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपी को पंजाब की एक अदालत ने मंदिर में चोरी के एक मामले में भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी मोहित शर्मा के खिलाफ पंजाब के अलावा केरल और कर्नाटक में दर्ज कई मामलों में वांछित था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि आरोपी जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी मामा अक्सर अपना ठिकाना बदलकर अलग-अलग राज्यों में चला जाता था। 

वह गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थानीय लोगों से बहुत कम संपर्क करता था। आरोपी ने कम सुरक्षा वाले मंदिरों, विशेष रूप से सुनसान क्षेत्रों में स्थित मंदिरों की रेकी करने और देर रात या तड़के चोरी करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने मंदिर परिसर में रखी चांदी की मूर्तियों, दान पेटियों, देवी-देवताओं के आभूषणों और अन्य कीमती वस्तुओं को मुख्य रूप से निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में शर्मा की गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने के बाद अपराध शाखा के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इंस्पेक्टर गौतम मलिक की टीम ने रविवार को पटियाला हाउस अदालत के पास घेराबंदी की और आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब आरोपी अपनी साथी से मिलने वहां आया था। 

पुलिस टीम को देखते ही शर्मा ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा किया और थोड़ी दूरी पर उसे काबू कर लिया। आरोपी ने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की है और पहले अपने गांव में एक डेरी में काम करता था, जहां वह कुलवंत सिंह नामक एक व्यक्ति के संपर्क में आया।

पंजाब ने भगोड़ा घोषित किया था
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी 2024 में पंजाब के एक मंदिर में चोरी को लेकर खन्ना थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था। वह केरल के कोझिकोड और एर्नाकुलम में दर्ज मामलों के अलावा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में भी दर्ज एक मामले में शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें