फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लूट करने जा रहा मैकेनिकल इंजीनियर और साथी गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2019 05:38 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो,  नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने दो लूटेरों को पकड़ा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मोहन गार्डन थाना पुलिस ने लूटपाट करने जा रहे मैकेनिकल इंजीनियर और उसके साथी को गिरफ्तार कर दो पिस्टल, दो कारतूस और मिर्च पाउडर बरामद किया है। जांच में पता चला कि दोनों नशे के आदी हैं और लत पूरी करने के लिए वारदात करने जा रहे थे।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि पकड़े लुटेरे मूलत: मंडी हिमाचल प्रदेश निवासी सिद्धार्थ ठाकुर और लक्ष्य कुमार हैं। सिद्धार्थ ने हमीरपुर के पॉलिटेक्निक से मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स किया था। लक्ष्य शिमला के सरकारी कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहा है। 4 जुलाई को मोहन गार्डन थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश गांधी चौक पर मनी एक्सचेंजर से लूटपाट करने आने वाले हैं।

पुलिस टीम ने जाल बिछाया और दो युवकों को रोककर तलाशी ली। उनकी जेब से पिस्टल और मिर्च पाउडर मिला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे नशे के आदी हैं। दिलशाद गार्डन में रहने वाला उनका दोस्त सचिन उन्हें ड्रग मुहैया कराता है। उनके पास ड्रग के लिए रुपये नहीं थे।
विज्ञापन


उसके दोस्त ने बताया था कि दिलशाद गार्डन का रहने वाला एक शख्स पेमेंट करने स्कूटी से गांधी चौक मोहन गार्डन जाएगा। उसके पास दो से तीन लाख रुपये होंगे। दोनों उसे लूटने के इरादे से इलाके में पहुंचे थे। पुलिस आरोपियों के निशानदेही पर सचिन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें