फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ पब और क्लब जाने के लिए करता था घिनौना काम, जानकर पुलिस भी हैरान

Sun, 11 Aug 2019 12:37 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
महिला साथी के साथ पब और क्लब में जाने के लिए वाहन चोरी करने वाले बदमाश और उसके सहयोगी को द्वारका जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि आरोपियों पर पहले से मामले दर्ज हैं। आरोपी डिमांड पर वाहनों की चोरी करते थे। पुलिस इनकी गिरफ्तारी से 12 मामले सुलझाने का दावा किया है। 

जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान शकूरपुर निवासी दीपक चड्ढा और विकासपुरी निवासी विक्की के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें: गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय पहलवान का चौंकाने वाला खुलासा, अखाड़े में लगाना चाहता था लूट की रकम
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को वाहन चोरी निरोधक शाखा को सूचना मिली कि दो बदमाश चोरी की बाइक से उत्तम नगर आ रहे हैं। पुलिस ने वहां घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

जांच करने पर पता चला कि बाइक मोहन गार्डन इलाके से चुराई गई है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर पांच अन्य बाइक व स्कूटी बरामद कर ली। 

पुलिस ने बताया कि दीपक पर वाहन चोरी के 9 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे अपनी महिला साथी को पब और क्लब ले जाने के लिए वाहनों की चोरी करते थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें