फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटी अंगुली ने बताया बदमाश का पता, पुलिस ने पकड़ने में किया इस तकनीकि का किया इस्तेमाल

Wed, 20 Mar 2019 10:08 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में बस में जेब से पर्स निकालने का विरोध करने पर तीन युवकों को चाकू मारने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान राहुल और धर्मवीर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बस में मिली बदमाश की कटी अंगुली से उसकी पहचान की है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से डेढ़ दर्जन से अधिक वारदात सुलझाने का दावा किया है। 

जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि प्रेम नगर निवासी रंजीत तीन रिश्तेदारों के साथ 17 मार्च को जनकपुरी जा रहे थे। सीआपीएफ कैंप के पास बस में चढ़े दो बदमाशों ने रंजीत की जेब से पर्स निकाल लिया। 

पर्स निकाले जाने का अहसास होने पर रंजीत ने बस को रुकवा लिया और सवारियों की तलाशी लेने की बात कही। इसी दौरान वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश बस से उतरकर जाने के लिए उनसे हाथापाई करने लगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

विरोध करने पर बदमाशों ने रंजीत के दो रिश्तेदारों धर्मेंद्र और मुकेश व उनके भाई अनिल पर चाकू से हमला कर दिया। हाथापाई के दौरान एक बदमाश की अंगुली कटकर बस में गिर गई। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 

छानबीन के दौरान पुलिस ने कटी अंगुली के फिंगर प्रिंट का मिलान अपने डाटा बैंक से किया। इससे पता चला कि यह अंगुली बदमाश राहुल की थी। पुलिस ने इसके बाद राहुल के बारे में जानकारी हासिल की और उसे साथी बदमाश के साथ गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें