फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: मुठभेड़ के बाद गला घोटू गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Wed, 27 Aug 2025 06:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह के अनुसार दोनों आरोपी राजू उर्फ अजय उर्फ कंगारू (33 ) पुत्र रंजीत और रवि उर्फ गोटिया (30) पुत्र दिनेश यादव केशव पुरम के रहने वाले हैं। ये केशवपुरम में 25 अगस्त को दर्ज डकैती के मामले में वांछित थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम दिल्ली जिला पुलिस ने केशवपुरम इलाके में मुठभेड़ के बाद गला घोटू गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश राजू उर्फ अजय उर्फ कंगारू के मुठभेड़ के दौरान दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उसे इलाज के लिए दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ मौजूद बदमाश रवि उर्फ गोटिया को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों बदमाश चोरी,आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, डकैती, छीना-झपटी और सेंधमारी के 19 मामलों में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह के अनुसार दोनों आरोपी राजू उर्फ अजय उर्फ कंगारू (33 ) पुत्र रंजीत और रवि उर्फ गोटिया (30) पुत्र दिनेश यादव केशव पुरम के रहने वाले हैं। ये केशवपुरम में 25 अगस्त को दर्ज डकैती के मामले में वांछित थे। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल होने वाली एक देसी पिस्तौल, 1 खोल,1 कारतूस और शिकायतकर्ता का 1 लूटा हुआ मोबाइल फोन व रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एक पीडि़त ने 25 अगस्त को एक रिपोर्ट दर्ज कराई कि थी कि वह 24 अगस्त की मध्यरात्रि लगभग 12.6 बजे जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर रोहिणी से मलकागंज स्थित अपने घर लौट रहा था। जब वह केशवपुरम फ्लाईओवर की चढ़ाई से ठीक पहले प्रेमबाड़ी पुल के पास शौच के लिए रुका। उसने अपनी मोटरसाइकिल को बिना लॉक किए बाईं ओर खड़ी कर दी और दीवार के पास नीचे चला गया।
विज्ञापन


तभी दो बदमाश वहां आए और उनमें से एक ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसकी गर्दन पकड़कर उसे ज़मीन पर गिरा दिया, जबकि दूसरे ने जबरन उसका सामान छीन लिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया। पर्स में 15,000 नकद, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, उसकी मोटरसाइकिल की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज थे। उन्होंने उसके दाहिने हाथ की उंगली से सोने की अंगूठी भी छीन ली और मौके से फरार हो गए। केशवपुरम थाने में मामला दर्ज किया गया था।

दोनों बदमाशों के बारे में सूचना मिली थी
पुलिस उपायुक्त सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी आकाश अग्रवाल को 26 अगस्त को बदमाशों के होटल लगुना एंड बैंक्वेट हॉल, सी-5 ब्लॉक, केशव पुरम में होने की सूचना मिली। पुलिस यहां पहुंची तो दोनोंं आरोपी बैठे हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर एक आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। गोली से हवलदार मोहित बाल-बाल गया। जबावी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई तो एक गोली बदमाश राजू के पैर में लगी। आरोपी राजू पहले आर्म्स एक्ट, स्नैचिंग, चोरी, एनडीपीएस और सेंधमारी के 12 मामलों में शामिल रहा है और आरोपी रवि पहले चोरी, आर्म्स एक्ट और डकैती के 7 मामलों में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें