फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ऑनलाइन धोखाधड़ी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; हेल्थ सप्लीमेंट और दवाइयां बेचने के नाम पर ठगी

Sat, 31 Oct 2026 10:00 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साइबर फ्रॉड के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पूर्वी जिले की साइबर सेल की टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हेल्थ सप्लीमेंट और दवाइयां बेचने के नाम पर ठगी करते थे। ये पंजाब के लोगों को निशाना बनाते थे। हेल्थ सप्लीमेंट और दवाएं देने के बहाने लोगों को ठगने के लिए ये फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहे थे। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम लेने और उसे ट्रांसफर करने में शामिल होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों की डिटेल और डिजिटल सबूतों की बारीकी से जांच करने के बाद आरोपियों की पहचान हुई। हितेन कुमार और आयुष आर्य (दोनों की उम्र 22 साल) को गिरफ्तार किया गया है।

यह मामला अमृतसर पंजाब के रहने वाले धर्मवीर सिंह की शिकायत से शुरू हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि एक वेबसाइट के जरिए हेल्थ सप्लीमेंट और दवाएं खरीदने के नाम पर उनके साथ ठगी की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 27 सितंबर से 30 सितंबर के बीच हेल्थ सप्लीमेंट/दवाएं खरीदने के लिए कुल ₹83,257/- का ऑनलाइन भुगतान किया था। हालांकि, वादा किए गए उत्पाद कभी नहीं मिले। इसके बाद शिकायतकर्ता ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें