फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 12 साल की बच्ची से बर्बरता में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिले कई अहम सुराग

Thu, 06 Aug 2020 10:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बच्ची से दरिंदगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पश्चिम विहार वेस्ट के पीरागढ़ी में 12 साल की बच्ची से बर्बरता के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। इसके अलावा पुलिस को कई और अहम सुराग मिल गए हैं। बच्ची के दो परिचित समेत छह लोग पुलिस के शक के दायरे में आ गए हैं। घटना के बाद से सभी फरार हैं। पुलिस 48 घंटे की तफ्तीश में घटनास्थल के आस-पास स्थित करीब सौ से ज्यादा सीसीटीवी को खंगाल चुकी है। साथ ही सौ से ज्यादा लोगों से पूछताछ भी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य संदिग्ध को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन


उधर, एम्स में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही बच्ची के साथ हुई घटना के तूल पकड़ने के बाद पुलिस भी मामले को लेकर गंभीर हो गई। जिले की करीब एक दर्जन टीम के अलावा स्पेशल स्टाफ इस मामले में शामिल आरोपियों का सुराग लगाने में जुट गई है। अलग-अलग टीमें करीब सौ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की छानबीन कर रही हैं। 

सूत्रों का कहना है कि इन्हीं फुटेज के जरिए पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। बच्ची के दो परिचित समेत छह लोगों पर पुलिस का शक गहरा गया है। जिस मकान में बच्ची अपने परिजनों के साथ रहती है, वहां 25 कमरे हैं। पुलिस की टीम को वहां से कुछ लोगों के गायब होने का पता चला है। गायब होने वाले लोग घटना में शामिल हैं या नहीं इसके लिए उनके फोन के लोकेशन की पुलिस जांच कर रही है। यहां रहने वाले ज्यादातर मजदूर हैं। आशंका है कि घर में बच्ची को अकेली पाकर घटना को शराब के नशे में अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि बच्ची की मां और उसकी बड़ी बहन घर में सिलाई का काम करती थी। घटना के समय विरोध करने पर आरोपियों ने वहीं से कैंची लेकर बच्ची पर हमला किया है। जांच के बाद पुलिस ने हत्या की कोशिश और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में रेप और गैंगरेप का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें