दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पैरोल मिलने के बाद फरार हुए हत्या आरोपी पप्पू कुमार उर्फ कबीर को गया, बिहार से गिरफ्तार किया है। फरार होने के बाद कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी पप्पू ने अवैध संबंधों के संदेह में नरेश नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। पप्पू को संदेह था कि नरेश के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं।
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार एसीपी नरेश कुमार की टीम में तैनात हवलदार राहुल कुमार को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी पप्पू कुमार उर्फ कबीर गया, बिहार में छिपा हुआ है। एसीपी नरेश कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर पवन कुमार व राकेश, एएसआई गोविंद सिंह व राजेश कुमार की टीम ने गया, बिहार जाकर पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।