फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कैश कलेक्शन एजेंट से हुई थी 17.30 लाख की लूट, चार गिरफ्तार

Wed, 03 Jul 2019 10:49 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

समयपुर बादली इलाके में 29 जून को कैश कलेक्शन एजेंट से 17.30 लाख रुपये की लूट की गुत्थी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सुलझाकर चार आरोपियों को दबोचा है। दिल्ली निवासी गैंग सरगना सुखराम (28) रॉबिन उर्फ काला उर्फ राहुल (28), रोहित (21) और लक्की उर्फ ललित (28) के पास से लूटे गए रुपयों में से 16.07 लाख रुपये, लूटी गई स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है। ललित और रॉबिन ग्रेजुएट हैं। रोहित की सूचना पर वारदात की गई।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर की एक कैश कलेक्शन एजेंसी के दो कर्मचारी 29 जून को पंजाब नेशनल बैंक में 17.30 लाख रुपये जमा कराने जा रहे थे। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों से स्कूटी और रुपये लूट लिये। समयपुर बादली थाना पुलिस और अपराध शाखा जांच शुरू की। अपराध शाखा के एसीपी संदीप लांबा, इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा की टीम को पता चला कि वारदात में सुल्तानपुर डबास का सुखराम शामिल है। 

मंगलवार को पुलिस ने सुखराम को दबोच लिया। इसके बाद एक-एक कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने लूटपाट और चोरी के पांच मामले सुलझाने का दावा किया है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सुखराम पहले सिविल डिफेंस वॉलंटियर के रूप में काम कर चुका है। बाद में उसने लोकल बदमाशों के साथ मिलकर वारदात करना शुरू कर दिया। ललित व रॉबिन खराब संगत के कारण लुटेरे बन गए। रोहित वारदात के लिए रैकी कर गैंग को सूचना देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें