स्पेशल सेल में तैनात एसीपी विक्रम राहुल की देखरेख में इंस्पेक्टर दलीप, इंस्पेक्टर विक्रम दहिया व निशांत की टीम बदमाशों की तलाश कर रही थी। राजस्थान पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ लिया था। बाकी आरोपी फरार थे। इस टीम ने दीपक उर्फ दीप्ति को मजनू का टीला से गिरफ्तार कर लिया। वह नेपाल भागने के लिए बस पकडने दिल्ली आया था। इसके बाद गांव सिसवाल, हिसार हरियाणा निवासी अनूप दावा (26) व नाबालिग, गांव धानोदा, जींद हरियाणा निवासी जय भगवान सिंह उर्फ धोल्ला (37) और गांव किनोनी बरवाला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी अक्षय बालियान उर्फ सचिन (24) को पकड़ लिया।
अक्षय बालियान पर दो राज्यों की पुलिस ने इनाम रखा हुआ था
अक्षय पर यूपी पुलिस ने 25 हजार व राजस्थान पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। इसके खिलाफ यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र्र, राजस्थान व दिल्ली में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने हरियाणा में दर्ज तीन मामलों में दीपक कुमार को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। गांव सिसवाल, हिसार, हरियाणा निवासी दीपक कुमार के खिलाफ सात व अनूप के खिलाफ दो आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
ये हथियार बरामद हुए
दीपक के कब्जे से एक पिस्टल व पांच कारतूस, अनूप के कब्जे से तीन पिस्टल व 11 कारतूस, जय भगवान के कब्जे से देशी कट्टा व दो कारतूस, नाबालिग के कब्जे से देशी कट्टा व दो कारतूस और अक्षय के कब्जे से दो पिस्टल, दो स्पेयर मैगजीन व आठ कारतूस बरामद किए गए हैं।