फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 11 वर्ष बाद भगोड़ा डकैत को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 13 Mar 2021 04:21 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • शालीमार बाग में हुई डकैती में भगोड़ा घोषित किया गया था
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस ने भगोड़ा डकैत को 11 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। शालीमार बाग इलाके में हुई डकैती के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था। आरोपी ट्रायल के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। कोर्ट ने उसे तीन दिसंबर, 2009 में भगोड़ा घोषित कर दिया था।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी डा. ईश सिंघल के अनुसार वर्ष 2009 में शालीमार बाग इलाके में डकैती हुई थी। एसआई बलजीत की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई थी। कोर्ट में ट्रायल के दौरान गुरुग्राम, हरियाणा निवासी नागेन्द्र कुमार(42) पेश नहीं हुआ था और तभी से फरार था। रोहिणी कोर्ट ने उसे तीन दिसंबर, 2009 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। 

मंदिर मार्ग थाने में तैनात एसआई जय सिंह, एएसआई इंद्र सिंह और हवलदार चंदर नागेन्द्र की तलाश कर रही थी। इस टीम ने सूचना के बाद नागेन्द्र को पीपी ज्वेलर्स के पास, सदर बाजार गुरुग्राम से 11 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ शालीमार बाग थाने में दो अपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें