फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस IT सेल का सदस्य चिराग पटनायक गिरफ्तार, युवती ने लगाया था यौन शौषण का आरोप

Tue, 31 Jul 2018 10:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया सेल के मैनेजर चिराग पटनायक को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ सोशल मीडिया सेल में ही काम करने वाली युवती ने शिकायत दी थी। 
विज्ञापन


नोएडा के रहने वाले मैनेजर को गिरफ्तारी के बाद जमानती धाराएं होने के कारण रिहा कर दिया गया। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित युवती स्नेहा (बदला हुआ नाम) कांग्रेस की सोशल मीडिया में काम करती है। 

वह इस सेल में पहले भी काम कर चुकी है। युवती ने ई-मेल से दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को 18 जून को शिकायत की थी। इसके बाद तीन जुलाई की शाम नार्थ एवेन्यू थाने में मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


स्नेहा ने शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया में काम करने वाला चिराग पटनायक उसके साथ छेड़छाड़ करता था। उसके हाथ को पकड़ता था और मोबाइल को लेने के बहाने छेड़छाड़ करता था। मौका लगते ही आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। 
विज्ञापन

आरोपी ने 18 अप्रैल से 23 जून तक उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। उसने कहा कि ये घटना 15, गुरुद्वारा रकाबगंज कोठी पर हुई। बताया जा रहा है कि यहां पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आते रहते हैं। 

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के सीआरपीसी 164 के तहत बयान कराए गए थे। सेक्टर-137, नोएडा निवासी चिराग पटनायक को सोमवार को पूछताछ के लिए नार्थ एवेन्यू थाने बुलाया गया था और उसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि जमानती धाराएं होने के कारण पटनायक को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें