फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद ही मिनटों में किसी भी कार की चाबी बनाकर उड़ा लेता था कार, हाकिम मुल्ला गिरफ्तार

Tue, 22 Dec 2020 01:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-आरोपी के पास से पांच कारें, एक बाइक, 40 चाबियां, 11 पेन ड्राइव, कोडिंग मशीन व अन्य औजार बरामद
-आरोपी अनपढ़, लेकिन विशेष तरह के सॉफ्टवेयर से लॉक को डिकोड कर चोरी करता था कारें
विज्ञापन
कार चोर हाकिम मुल्ला गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनपढ़ चोर आलीशान जिंदगी जीने के लिए कार चोर बन गया। किसी भी कार के लॉक को महज तीन से चार मिनट में खोलकर आरोपी कार उड़ा लिया करता था। एक कार चोरी करने के बदले उसे एक रात में 30 से 40 हजार रुपये मिलते थे। उत्तर-पूर्वी जिला एएटीएस की टीम ने इस शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुराने मुस्तफाबाद निवासी हाकिम उर्फ मुल्ला (30) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने इसके पास से पांच लग्जरी गाड़ियां, एक चोरी की बाइक, कंप्यूटराइज लॉक को डिकोड करने वाली महंगी मशीन, कार की 40 चाबियां, 11 पेन ड्राइव, टैबलेट और लॉक तोड़ने के अन्य औजार बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी के पहले से 24 मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी से 6 मामले सुलझे हैं। पुलिस इसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) को 18 दिसंबर को सूचना मिली थी कि अंबेडकर कॉलेज के पास चोरी की बाइक पर एक वाहन चोर आने वाला है। फौरन एसीपी नरेश खानखा, एसआई अखिल चौधरी, जयवीर व अन्यों की टीम बनाई गई। शाम सात बजे आरोपी चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया गया। बाइक ज्योति नगर इलाके से चोरी थी।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ मिलकर रोहिणी और मॉडल टाउन इलाके से कारें चोरी करता था। कार चोरी करने के बाद वह इनको आगे गैंग के दूसरे सदस्यों को बेच देता था। एक कार चोरी करने के बदले इनको 30 से 40 हजार रुपये मिलते थेच। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन

विशेष तरह के सॉफ्टवेयर और लाखों रुपये के औजार से करते थे कारें चोरी...

पुलिस के हत्थे चढ़ा हाकिम उर्फ मुल्ला किसी भी कार का लॉक खोलने में बेहद माहिर है। कार चोरी करने के लिए वह तीन से चार लाख रुपये के औजार और पैन ड्राइव में विशेष तरह का सॉफ्टवेयर अपने साथ रखता था। कई बार मौके पर इंटरनेट के लिए वाईफाई डिवाइस का इस्तेमाल कर लॉक खोलने में किया जाता था। 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि वह किसी भी कार की चाबी को महज तीन से चार मिनट में बना लेता था। स्टेरिंग लॉक खोलने के लिए बेहद शक्तिशाली चुंबक का इस्तेमाल किया जाता था। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस हाकिम के दूसरे साथियों की तलाश कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह लोग चहल-पहल कम होने की वजह से सिर्फ रोहिणी और मॉडल टाउन इलाके में कार चोरी करते थे। हाकिम मुल्ला अपने साथ अलग-अलग कारों की चालीस चाबियां रखता था।

इसके अलावा बैटरी से चलने वाली ड्रिल मशीन, लॉक तोड़ने, चाबी बनाने के और कोडिंग मशीन, पैन ड्राइव में सॉफ्टवेयर रखता था। एक रात में दो से तीन कारें चोरी करने के बाद तीनों दोस्तों को एक लाख रुपये तक मिल जाते थे। 

हाकिम मुल्ला अविवाहित है। उसे महंगे कपड़े पहनने, पांच सितारा होटल में घूमने और गर्लफ्रेंड को महंगे कपड़े व तोहफे दिलाने का शौक है। वह अपने सारे रुपये आलीशान जिंदगी जीने पर खर्च कर देता है। जांच के दौरान पता चला है कि फिलहाल वह वाहन चोरी के 30 मामलों में शामिल है। बाकी उससे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें