फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी की तलाश करने वालों सावधान!: इंजीनियर ने यूट्यूब से सीखी ठगी, मैसेज भेज देता था लालच, फिर ऐसे होता था खेल

Sun, 28 Aug 2022 11:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़ित ने बताया कि उसने अपना बॉयोडाटा जॉब पोर्टल पर अपलोड किया था। पांच अप्रैल को उन्हें नौकरी के संबंध में मोबाइल पर एक मैसेज मिला। उसमें लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। उसे भुगतान करने के लिए कहा गया और वह उसे झांसे में आ गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की रोहिणी साइबर सेल ने यूट्यूब पर ठगी के गुर सीखकर जालसाजी करने वाले एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंपनियों में प्लेसमेंट और नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस ने मुरादनगर में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने तीन टेली कॉलर को नोटिस देकर तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक डेबिट कार्ड, पासबुक, दो मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है। गिरफ्तार सरगना की पहचान मुरादनगर, गाजियाबाद यूपी निवासी जॉनी कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

शेख बाबर अली ने रोहिणी साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उसने अपना बॉयोडाटा जॉब पोर्टल पर अपलोड किया था। पांच अप्रैल को उन्हें नौकरी के संबंध में मोबाइल पर एक मैसेज मिला। उसमें लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। उसे नौकरी की पेशकश की गई और रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया। आरोपी ने उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर पंजीकरण के लिए 10 रुपये जमा करने के लिए कहा।
विज्ञापन

रुपये के भुगतान की प्रक्रिया के दौरान उसके बैंक खाते से 18 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच की और मोबाइल फोन के तकनीकी विश्लेषण के बाद संदिग्ध की पहचान कर ली। आरोपी मुराद नगर, गाजियाबाद, यूपी के इलाके से काम कर रहे थे। शनिवार को छापा मारकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि यूट्यूब से ठगी का गुर सीखकर वारदात को अंजाम दे रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें