फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Talaq: पहले दिल्ली में दिया तीन तलाक, फिर ब्रिटेन भागने की फिराक में था पति, बंगलूरू से गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2023 09:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने जब अपनी छानबीन तेज की तो पता चला कि आरोपी बंगलूरू में है। जब दिल्ली पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह ब्रिटेन के लिए निकलने वाला था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और दिल्ली ला रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस बंगलूरू से तीन तलाक देने के एक आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तब वह ब्रिटेन भागने की फिराक में था।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक 36 वर्षीय महिला ने दिल्ली के कल्याणपुरी थाने में इसी माह शिकायत दी थी कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पति ने उसे 13 अक्तूबर 2022 को तीन तलाक दिया था।

शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी थी। महिला का पति (40) पेशे से डॉक्टर है। पुलिस ने जब अपनी छानबीन तेज की तो पता चला कि आरोपी बंगलूरू में है। जब दिल्ली पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह ब्रिटेन के लिए निकलने वाला था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और दिल्ली ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें