फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख से नहीं बच पाया आरोपी, सुनसान जगह पर ले जाकर मासूम बच्चियों से करता था छेड़छाड़

Tue, 27 Aug 2019 09:25 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
दिल्ली के नजफगढ़ थाना पुलिस ने बच्चियों के साथ गंदी हरकत करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चियों को किसी बहाने से अपनी बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले जाता था और उसके साथ गंदी हरकतें करता था। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान रणहौला निवासी पवन (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी बीते तीन चार दिन के भीतर कई बच्चियों के साथ गलत हरकत कर चुका है। पुलिस ने पीड़ित बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर भी मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 10 साल की एक बच्ची घर से सामान खरीदने के लिए दुकान गई थी। इसी दौरान बच्ची को आरोपी पवन ने रोक लिया और बताया कि उसे उसकी मां ने बुलाया है। उसके बाद पवन ने बच्ची को अपनी बाइक पर बैठा लिया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

वह बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। बच्ची के विरोध करने पर पवन उसे एक अस्पताल के पास छोड़कर फरार हो गया। इस बीच हवलदार प्रेम प्रकाश को बच्ची के गायब होने की जानकारी मिली। 

जैसे ही हवलदार मौके पर पहुंचा बच्ची घर आ चुकी थी। बच्ची से पूछताछ कर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू की। 
पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। 

जिसमें पुलिस को आरोपी की बाइक का नंबर मिल गया। जिसके जरिए पुलिस पवन तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले तीन चार दिन में वह तीन चार छोटी बच्चियों के साथ गंदी हरकतें कर चुका है।

 आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी मिलने के बाद अन्य बच्चियों के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें