आम आदमी पार्टी के एक और विधायक की गिरफ्तारी हुई है। उत्तम नगर से आप विधायक नरेश बाल्यान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि बाल्यान पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप है। हालांकि इस मामले में विधायक के किसी साथी की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया। दरअसल मोहन गार्डन के एक शख्स ने आरोप लगाया है कि विधायक नरेश बाल्यान और उनके साथियों ने उनके दफ्तर में आकर मारपीट की।