फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में आप, पुलिस ने गुजरात उप प्रभारी के खिलाफ जारी किया वारंट

Sat, 15 Oct 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आप के विधायक व गुजरात के उप-प्रभारी गुलाब सिंह के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। दिल्ली पुलिस ने विधायक के खिलाफ वारंट जारी करने के लिये अर्जी दायर की थी।
विज्ञापन


विधायक के सहयोगी पर जबरन वसूली का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में विधायक को भी नामजद किया है। बता दें कि यह वारंट ऐसे समय में जारी हुआ है जब अरविंद केजरीवाल गुजरात में 16 अक्तूबर को विशाल रैली करने वाले हैं। 

द्वारका जिला अदालत के महानगर दंडाधिकारी किशोर कुमार ने दिल्ली पुलिस की अर्जी पर सुनवाई के बाद विधायक गुलाब सिंह की गिरफ्तारी के लिये वारंट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अक्तूबर को गुजरात में रैली करने वाले हैं केजरीवाल

kejriwal
पुलिस का कहना है कि उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए। पुलिस के मुताबिक दीपक शर्मा व रिंकू दीवान नाम के दो प्रॉपर्टी डीलर ने गुलाब सिंह के दफ्तर में काम करने वाले सतीश व देवेंद्र व विधायक का सहयोगी जगदीश उनसे जबरन वसूली कर रहे थे। 

यह डीलर जिस बिल्डिंग से अपना काम कराते थे यह आरोपी उस बिल्डिंग को गिराने की धमकी दे रहे थे। बिंदापुर थाना पुलिस ने इन डीलरों की शिकायत पर इन आरोपियों के खिलाफ 13 सितंबर को वसूली का मुकदमा दर्ज किया था। 

पुलिस इन इस मामले में सतीश, देवेंद्र व जगदीश को गिरफ्तार किया था। मामले की पूछताछ में विधायक की जानकारी में संगठन वसूली रैकेट चलाए जाने की बात सामने आई थी। 

इसके बाद पुलिस ने गुलाब सिंह को इस मामले में नामजद किया था और उसे नोटिस भेजकर पूछताछ के लिये बुलाया था। जब विधायक जांच में शामिल नहीं हुए तो पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दायर कर वारंट हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें