फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने आप विधायक को किया गिरफ्तार, दफ्तर में घुसकर मारपीट का आरोप

Sat, 15 Oct 2016 10:10 AM IST
टीम डीजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेश बाल्यान - फोटो : ANI
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के एक और विधायक की गिरफ्तारी हुई है। उत्तम नगर से आप विधायक नरेश बाल्यान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बाल्यान पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप है। हालांकि इस मामले में विधायक के किसी साथी की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया। दरअसल मोहन गार्डन के एक शख्स ने आरोप लगाया है कि विधायक नरेश बाल्यान और उनके साथियों ने उनके दफ्तर में आकर मारपीट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के सदस्य से मारपीट का आरोप

नरेश बाल्यान
जानकारी के मुकाबिक पीड़ित व्यक्ति आरडब्ल्यूए के सदस्य है। बता दें कि नरेश बाल्यान इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। बाल्यान पर आरोप लगा था कि उन्होंने सरकार से सस्ता प्याज खरीद कर मंहगे दाम में बेचा था।

इतना ही नहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले इनपर शराब बांटने का भी आरोप लगा था।

इस बार आम आदमी पार्टी विधायक पर मारपीट की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि अलग-अलग मामलों में इससे पहले भी अन्य आप विधायक जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें