फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ रहे तार, एजेंसियां कई दिन से रख रही थीं नजर

Sat, 28 Nov 2026 09:27 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

जांच में संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं की भर्ती कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि इसका संबंध 27 नवंबर को वडोदरा में पकड़े गए संदिग्ध से है या नहीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पूछताछ के बाद उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि उसका गुजरात में पकड़े गए जैश के संदिग्ध आतंकी से कोई संबंध है या नहीं। दिल्ली पुलिस अब आतंकी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


शुरुआती जानकारी से ऐसे संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी गतिविधियों के लिए युवाओं को भर्ती करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रही है। गिरफ्तार संदिग्ध को भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही भर्ती किया गया था। 

अब जांच एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या उसका गुजरात एटीएस द्वारा 27 नवंबर को वडोदरा में गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध से कोई संबंध है। गुजरात एटीएस ने संदिग्ध को एक एके-47 राइफल और 23 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें