फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर संकट: दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढने के साथ बिगड़ी हवा, नोएडा-गाजियाबाद की क्या है स्थिति? ताजा आंकड़े

Sat, 28 Nov 2026 08:18 AM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवंबर के आखिरी दिनों में दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण का संकट लगातार गहराता जा रहा है। राजधानी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 246 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 300 पार पहुंच गया।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर बढ़ने लगा है। इस बीच लोगों पर वायु प्रदूषण का संकट लगातार गहराता जा रहा है। लोगों को प्रदूषित हवा के बीच सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के शनिवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 246 दर्ज किया गया। वहीं, आज सुबह नोएडा का एक्यूआई 277 और गाजियाबाद का 250 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के शनिवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर में 226, आनंद विहार में 279, अशोक विहार 238, आया नगर 300, बदरपुर 244, बवाना 273, चांदनी चौक 310, डीटीयू 308, द्वारका सेक्टर-8 में 231, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 315, आईआईटी दिल्ली में 263, आईटीओ 300, जहांगीरपुरी 255, लोधी रोड 146, मुंडका 245, नरेला 246, नॉर्थ कैंपस 296, ओखला फेज-2 में 237, पटपड़गंज में 217, पंजाबी बाग 286, रोहिणी 239, विवेक विहार 250 एक्यूआई दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के अन्य क्षेत्रों में एक्यूआई इस प्रकार रहा

  • सेक्टर 110: 295
  • सेक्टर 116: 294
  • सेक्टर 125: 277
  • सेक्टर 143: 270
  • सेक्टर 150: 257
  • सेक्टर-1: 253
  • सेक्टर 39: 276
गाजियाबाद के क्षेत्रों में एक्यूआई इस प्रकार रहा
  • डासना: 263
  • गोविंदपुरम: 218
  • लोनी: 225
  • संजय नगर: 233
  • वसुंधरा: 241
  • वेव सिटी: 247
एक्यूआई का मतलब समझिए
  • 0-50 : अच्छा
  • 51-100 : संतोषजनक
  • 101-200 : मध्यम
  • 201-300 : खराब
  • 301-400 : बेहद खराब
  • 401-500 : गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें