फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पत्नी को काटने पर कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, हत्यारा गिरफ्तार

Sat, 25 May 2019 07:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भलस्वा डेयरी इलाके में शुक्रवार सुबह पत्नी को काटकर घायल करने से गुस्साए एक व्यक्ति ने कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला। किसी व्यक्ति ने पूरी घटना की रिकॉर्डिंग कर पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।



जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह भलस्वा डेयरी थाना पुलिस को शिकायत मिली कि फौजी कॉलोनी मुकुंदपुर में रहने वाले राजकुमार ने एक कुते को पीट-पीट कर मार दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता से पूछताछ की। उसने पुलिस को एक वीडियो रिकॉर्डिंग की सीडी दी, जिसमें पूरी घटना थी। पुलिस ने शिकायत और सीडी के आधार पर थाने में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी अपने पालतू कुते को टहला रही थी। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ता आया और उसके पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। पालतू कुत्ते को बचाने के प्रयास पर लावारिस कुत्ते ने महिला को काटकर घायल कर दिया। इसकी जानकारी पर उसने गुस्से में आकर लावारिस कुत्ते को बुरी तरह पीटा, जिससे वह मर गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें