फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की महिला पत्रकार से बदसलूकी, अब मांगी माफी

Sat, 24 Mar 2018 01:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईएनए में जेएनयू छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अंग्रेजी अखबार की महिला पत्रकार ने दिल्ली कैंट थाना प्रभारी पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया जिसपर आज पुलिस को माफी मांगनी पड़ गई है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के पीआरओ मधुर वर्मा ने इस मामले में पुलिस का पक्ष रखते हुए कहा कि, पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया ताकि उन प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया जा सके जो बैरिकेड तोड़कर आगे जाने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने आगे कि हालांकि लेडी कांस्टेबल ये नहीं जानती थी कि वह महिला एक फोटो जर्नलिस्ट है। यह एक गलतफहमी की वजह से हुआ जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ ही  दिल्ली पुलिस के पीआरओ मधुर वर्मा ने माफी भी मांगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कल की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम मीडिया से तहे दिल से माफी मांगते हैं। हमारा मकसद मीडिया को उसका काम करने से रोकना नहीं था। कन्फ्यूजन में एक महिला कांस्टेबल ने महिला फोटो जर्नलिस्ट को प्रदर्शनकारी समझ लिया और उनके साथ बदसलूकी की।

विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की

- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पीड़िता पुलिस के रवैये से परेशान है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान एक अन्य अंग्रेजी महिला फोटो पत्रकार के साथ भी बदसलूकी का मामला सामने आया है।

पुलिस की बदसलूकी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़िता ने भी इस बाबत शिकायत दर्ज की है। इस मामले में साउथ दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि यह घटना प्रदर्शन के बीच हुई।

जिसमें महिला फोटो पत्रकार ने एक महिला कांस्टेबल द्वारा उसका कैमरा छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें