फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान, दर्दभरे सुसाइड नोट में बताई वजह

Sat, 24 Mar 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi girl suicide
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आपको नोएडा में 9वीं की छात्रा का सुसाइड मामला याद आ जाएगा। दरअसल रोहिणी के अलीपुर थाना इलाके के बख्तावरपुर गांव में एक 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


छात्रा ने सुसाइड से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने अपनी मौत का कारण बताया है, जिसे सुनकर आपका कानून व्यवस्था से भरोसा भी उठ सकता है। छात्रा ने अपनी मौत का कारण पड़ोस के लड़कों को बताया है।

जानकारी के अनुसार छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि चारों तरफ लड़के उसे जीने नहीं दे रहे थे, उसका पीछा कर रहे थे। इसी कारण छात्रा के परिवार ने सुसाइड नोट के आधार पर पास के एक लड़के पर छेड़खानी और तंग करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही परिजनों का ये भी कहना है कि लड़का उसके माता-पिता को जान से मारने की भी धमकी दे रहा था। अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

गांव के दबंग परिवार के लड़के पर लगाया आरोप

लड़की के परिजन - फोटो : ani
बच्ची की दर्दनाक मौत से आहत परिजनों ने पड़ोस के लड़के पर आरोप लगाया है कि वह लंबे समय से उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। परिवार का आरोप है कि आरोपी लड़का उनकी बेटी को पुलिस में भर्ती होने में सहयोग देने की बात कहकर दौड़ आदि भी करवाता था और कई बार उसके साथ छेड़छाड़ करने की भी कोशिश की।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार लड़का गांव के दबंग परिवार से है और लड़की एक छोटे दुकानदार की बेटी थी। हालांकि लड़की ने सुसाइड नोट में लड़के का नाम नहीं लिखा है। लेकिन परिजनों का ये आरोप है कि उनकी बेटी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि दिल्ली के लड़के उसे जीने नहीं देंगे, इसलिए वह खुदकुशी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें