फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नेचर ब्रिज हादसों पर आप और दिल्ली पुलिस आमने-सामने

Sun, 25 Nov 2018 05:14 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज को लेकर राज्य में सत्ताधारी आप और दिल्ली पुलिस के बीच तकरार शुरू हो गई है। इस ब्रिज पर शुक्रवार और शनिवार को 24 घंटे के अंदर दो हादसों में तीन लोगों की मौत के बाद आप ने इस ब्रिज पर पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। जवाब में पुलिस ने यहां पर अब तक करीब 2000 चालान नियम तोड़ने के लिए काटे जाने का दावा किया है।

विज्ञापन


ब्रिज पर शनिवार सुबह हुए बाइक हादसे के कुछ ही घंटे बाद आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया कि क्या एलजी दिल्ली के डीसीपी ट्रैफिक को सिग्नेचर ब्रिज पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती में विफल रहने के लिए निलंबित करेंगे? बिना हेलमेट के बाइक को तेज गति से चलाने के कारण हुई दो युवाओं की मौत के बाद पुलिस को क्या सावधानी बरतनी थी? कुछ नहीं। 

सौरभ ने हिंदी में भी ट्वीट किया, क्या सिग्नेचर ब्रिज दिल्ली का हिस्सा नहीं है? क्या पाकिस्तान या बर्मा सरकार ने इसे बनाया है? दिल्ली के ट्रैफिक कांस्टेबल कहां थे? दो मौत के बाद भी दिल्ली पुलिस की नींद नहीं खुली। अब दिल्ली पुलिस युवाओं की मौत का तमाशा देखेगी? कभी किन्नर का हुड़दंग, कभी ट्रैफिक का उल्लंघन? 
विज्ञापन


आप विधायक के इन ट्वीट के बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से जवाब दिया गया कि उसकी तरफ से सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सिग्नेचर ब्रिज और उसकी एप्रोच रोड पर 12 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इन पुलिसकर्मियों ने 6 नवंबर से 20 नवंबर तक यहां पर नियम तोड़ने वाले करीब 2000 लोगों के चालान काटे हैं। 


डीटीटीडीसी ने नहीं लगाए हैं बोर्ड

दिल्ली पुलिस ने ये भी कहा कि उसकी तरफ से दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) को बाकायदा पत्र लिखा गया है, जिसमें यहां पर निश्चित गति, तय मानकों और सावधानी बरतने के साइन बोर्ड लगाने का आग्रह किया गया है। ये बोर्ड अभी तक नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन



किस कारण पर कितने कटे चालान
चालान    कारण
42    खतरनाक ड्राइविंग
85    ट्रिपल राइडिंग
453    बिना हेलमेट ड्राइविंग
263    गलत दिशा में ड्राइविंग
359    गलत पार्किंग
04    नो एंट्री जोन में प्रवेश
48    ओवर स्पीडिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें