आयोजन में आएंगे कई वीआईपी और वीवीआई
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सत्यबीर कटारा ने बताया कि रामलीला मैदान में 20 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान आयोजित होने वाले इस समारोह में कई वीआईपी/ वीवीआईपी शामिल होंगे। इसके अलावा, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की भी उम्मीद है।
इन मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा
20 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। बीएसजेड मार्ग, आईटीओ से दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक, अरुणा आसफ अली रोड नई दिल्ली, मिंटो रोड से कमला मार्केट से हमदर्द चौक तक, रंजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट तक।
आम लोग इन बातों का ध्यान रखें
अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें, सड़क के किनारे पार्किंग से बचें , क्योंकि इससे सामान्य यातायात के सुचारू संचालन में बाधा आती है। किसी भी असामान्य/अज्ञात वस्तु या व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में देखने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें।