राष्ट्रपति भवन में तैनात दिल्ली पुलिस के 58 वर्षीय एसीपी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के चलते पांच अन्य पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है।
एसीपी राष्ट्रपति भवन की पुलिस लाइन में तैनात थे। यह इलाका राष्ट्रपति भवन के मुख्य इलाके, राष्ट्रपति के आवास से दूरी पर है। एसीपी को 13 मई को जांच के बाद आइसोलेट किया गया था। एहतियात के तौर पर उनके संपर्क में आए पांच पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें रिपोर्ट के बारे में आज पता चला। एसीपी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, पर उनमें कोई लक्षण नहीं थे। उन्हें 13 मई कोई आइसोलेट कर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।
उन्होंने बताया कि एसीपी राष्ट्रपति भवन परिसर में ड्यूटी तैनाती, प्रशासन और कर्मियों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार थे।