फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के ACP को रॉड से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में रोडरेज की घटना में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) की धुनाई कर दी गई। एसीपी पर हेलमेट, लोहे की रॉड और पंच से हमला किया गया। लहूलुहान अवस्था में एसीपी को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उनके सिर में चोट लगी हैं। आंख और नाक के बीच फ्रैक्चर हुआ है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन को पकड़ लिया है जिसमें एक नाबालिग है।

निजामुद्दीन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अमित सिंह (दानिप्स),  दिल्ली पुलिस की एंटी टेरिस्ट यूनिट स्पेशल सेल की दक्षिण-पश्चिमी रेंज में तैनात हैं।
विज्ञापन

महिला समेत तीन पकड़े गए

बृहस्पतिवार शाम करीब 4:15 बजे अपनी सरकारी इनोवा कार से पुलिस हेडक्वार्टर जा रहे थे। गाड़ी को सिपाही चला रहा था। इस गाड़ी पर पुलिस को कोई मार्क नहीं था। एसीपी व सिपाही भी दोनों सादी वर्दी में थे।

लोधी कॉलोनी श्मशान घाट के सामने उनकी कार में एक स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। सिपाही ने ओवरटेक कर कार को रोका और स्विफ्ट के नाबालिग चालक  को ठीक से कार चलाने की हिदायत दी।

नाबालिग चालक से कहासुनी हुई तो सिपाही ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान बाइक पर सवार नाबालिग की मां रजनी और रजनी का दोस्त योगेश मौके पर पहुंच गए और सिपाही को पकड़ लिया।
विज्ञापन

नाक और आंख के बीच में फैक्चर

बीच बचाव करने जब एसीपी अमित सिंह बीच में आए तो आरोपियों ने हेलमेट, लोहे की रॉड और पंच से एसीपी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सिपाही की भी पिटाई कर दी थी। बताया जा रहा है कि सिपाही बार-बार चिल्लाता रहा कि  जिस पर वह हमला कर रहे है वह दिल्ली पुलिस का एसीपी है।

एसीपी को लहूलुहान कर आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

एसीपी अमित सिंह को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। नाक और आंख के बीच में फैक्चर आया है। महिला रजनी और योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें