फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पूर्व सीएम केजरीवाल-आतिशी और उनके मंत्रियों के निजी स्टाफ हटाए गए, सभी सुविधाएं भी तत्काल समाप्त

Sat, 22 Feb 2025 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

उन अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उनके मूल विभागों में वापस भेजने का आदेश दिया गया है, जिन्हें आप सरकार में दूसरी जगह नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
सचिवालय पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही पूर्व सीएम आतिशी और उनके मंत्रियों के निजी स्टाफ को हटा दिया गया है। उन अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उनके मूल विभागों में वापस भेजने का आदेश दिया गया है, जिन्हें आप सरकार में दूसरी जगह नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन


सेवा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यभार संभालते ही पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और आतिशी के साथ ही उनके मंत्रियों को दी गईं सभी सुविधाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

लांकि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालयों में तैनात किए गए दानिक्स, डीएसएस व स्टेनो कैडर के नियमित कर्मियों को अगले आदेश तक कार्य जारी रखने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें